देश अघोषित गुलामी की ओर : संतोष निराला

0
299

-जदयू ने राजपुर में निकाला जागरूकता मार्च
बक्सर खबर।  भारत सरकार हर बार रोजगार देने की बात करती है। आज भी बेरोजगारी चरम सीमा पर है। भारत की अधिकतर कंपनियों को बंद करके लोगों को बेरोजगार बना दिया गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की सरकारी कंपनियों को प्रधानमंत्री बेच रहे हैं । ऐसे में देश का भविष्य रसातल में जा रहा है। बिहार को अब तक विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला है। इसे विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। जो हमारे नेता नीतीश कुमार दिलाएंगे। बिहार एक ऐसा राज्य है जो हर साल बाढ़ व सुखाड़ जैसे प्राकृतिक आपदा का शिकार होता है। जिसका दंश बिहार अब भी झेल रहा है। यहां के लोगों को रोजगार एवं जीने के संसाधन के लिए हमारी राज्य सरकार इसके लिए काफी प्रयास कर रही है। बावजूद केंद्र की सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। हमारे प्रधानमंत्री के कारण देश अघोषित गुलामी की ओर जा रहा है।

उक्त बातें सतर्कता एवं जागरूकता मार्च के दौरान राजपुर में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने केंद्र सरकार की नीतियों और भाजपा पर सीधा प्रहार करते हुए जम कर बरसे। मंगलवार को राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर राजपुर में जदयू ने प्रखंड अध्यक्ष फुटूचन्द सिंह के नेतृत्व में जागरूकता मार्च निकाला गया। यह पैदल मार्च दैतरा बाबा पुल से राजपुर बाजार होते हुए प्रखंड मुख्यालय परिसर तक पहुंचा। जहा एक सभा में तब्दील हो गयी। इस सभा में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर निराला शामिल हुए। सभा के दौरान जदयू नेता बिहारी पासवान, सुकुल राम, दीनदयाल सिंह, काशीनाथ सिंह, अरुण कुमार सिंह, सत्येंद्र कुशवाहा, दिना नाथ कुशवाहा, ऋषिदेव राजभर, दयाशंकर मौर्य, सुरेश पासवान, अजीत कुशवाहा, अखिलेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व मंत्री संतोष निराला

इन लोगों ने अपना विचार रखते कहा महंगाई एवं भ्रष्टाचार भी चरम पर है। भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था को तोड़ रही है। देश के विभिन्न राज्यों में विधायकों की खरीद कर रही है। यह पूरे देश का माहौल खराब कर दिया है। देश में विभाजनकारी नीति लगाकर देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नीतीश कुमार को होना चाहिए। जिनके नेतृत्व में देश का विकास होगा। हमारे देश में अब तक के प्रधानमंत्री में नरेंद्र मोदी एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं। देश को पूंजीपतियों के हवाले कर रहे हैं। भारत की शिक्षा व्यवस्था काफी महंगी है। यहां के बच्चे मेडिकल की पढ़ाई के लिए यूक्रेन जैसे देशों में जाते हैं। भाजपा की सरकार ने शिक्षा पर भी जीएसटी लगा दिया है। महंगी शिक्षा से देश में कोई डॉक्टर बनने की चाहत भी नहीं रख सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here