तथागत के खिलाफ हमलावर हुए राहुल

0
846

बक्सर खबर। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्धन के खिलाफ आजकल कई लोग मुखर हुए हैं। उनमें एक नाम बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी राहुल चौबे का है। उन्होंने जिलाध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री टी प्रो0 के.के तिवारी दिल्ली में बैठे-बैठे अपने पुत्र तथागत हर्षवर्धन से जेबी संगठन चलवा रहे है।

add

इस परिपाटी को तोडऩे के बाद ही बक्सर जिले में कांग्रेस मजबूत होगी। उनके पुत्र कांग्रेस को गिने-चुने एक-दो व्यक्ति को ही जिला कमिटी मानते है जो उनके जेब में है। इसे अब चलने नहीं दिया जाएगा। निहित स्वार्थ मे प्रो0 तिवारी कांग्रेस छोड़ नारायण दत्त तिवारी कांग्रेस में चले गए, उन्हें वहां भी शरण नहीं मिली तो बक्सर लोकसभा से निर्दलीय चुनाव लड़े। वहीं आगे श्री चौबे ने कहा कि जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन कैमूर जिला रामगढ़ प्रखंड के खोरहरा के निवासी है। पूरे जिले के उपेक्षित कांग्रेसी अब इसका विरोध करेंगे। कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए इसकी गुहार आलाकमान राहुल गांधी से लगाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here