विद्यालयों की समस्याओं के समाधान को लेकर बना ठोस ऐक्शन प्लान बक्सर खबर। प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की जिला इकाई की कमान अब डॉ. प्रदीप पाठक को मिल गई है। मंगलवार को हितन पडरी स्थित बाल विकास केंद्र में आयोजित कार्यकारिणी बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। बैठक में जिले के 40 से अधिक प्राइवेट स्कूलों के निदेशक और प्रिंसिपल मौजूद रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. प्रदीप पाठक ने कहा प्राइवेट स्कूल समाज के भविष्य निर्माता हैं। मगर आए दिन विद्यालयों को तकनीकी और प्रशासनिक दिक्कतों से गुजरना पड़ता है। हमारी प्राथमिकता होगी कि संगठन एकजुट होकर इन समस्याओं का समाधान निकाले।
बैठक में आरटीई नामांकन की राशि अब तक स्कूलों को न मिलना। ऑनलाइन पोर्टल- यूडाइस, आपार आईडी, रजिस्ट्रेशन में तकनीकी परेशानियां। टीसी काउंटर साइन कराने की दिक्कत। ट्रांसपोर्ट से जुड़ी समस्याएं सहित कई महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा हुई। निर्णय हुआ कि इन विषयों पर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन दिया जाएगा और मजबूती से पक्ष रखा जाएगा। संगठन की नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष- भरत प्रसाद, सचिव- सरोज कुमार, कोषाध्यक्ष- संजीव कुमार, संयुक्त सचिव- रवींद्र सिंह, सतीश त्रिपाठी, प्रकाश पाण्डेय निर्वाचित हुए।

कार्यक्रम के अंत में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला इकाई को संबोधित किया। उन्होंने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और पूर्व अध्यक्ष के कार्यकाल की सराहना की। साथ ही भरोसा दिलाया कि संगठन हर कदम पर जिला इकाई के साथ खड़ा रहेगा ताकि स्कूलों की समस्याओं का समाधान सरल और व्यवस्थित तरीके से हो सके। बैठक में हेरिटेज स्कूल, मिलेनियम स्कूल, बाल विकास केंद्र, ट्रिनिटी कॉन्वेंट स्कूल, सेंट जेवियर्स, विवेकानंद मॉडल स्कूल सहित कई संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।