-67 वर्ष की आयु में हुआ निधन, पंचतत्व में हुई विलिन
बक्सर खबर। जिले के युवा पत्रकार गोल्डी प्रसाद वर्मा की मां जिरामुनी देवी (72) का निधन हो गया है। गुरुवार की सुबह उनका स्वास्थ्य खराब हुआ। और कुछ घंटे के अंतराल पर उन्होंने सदा के लिए आंखें बंद कर लीं। जब यह दुखद खबर परिजनों को मिली तो सभी अवाक रह गए। क्योंकि वे भली चंगी थी और एक दिन पहले की पुत्र से मिलने अपने गांव धनसोई से बक्सर गई थी। शव को पहले उनके घर धनसोई ले जाया गया।
वहां से परिजन और ग्रामीण पार्थिव शरीर लेकर गंगा तट बक्सर आए। जहां उनके पति बबन सेठ ने मुखाग्नि दी। उनके निधन पर बक्सर पत्रकार संघ के सदस्यों ने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए शोक व्यक्त किया। उनके ज्येष्ठ पुत्र गोल्डी प्रसाद वर्मा दैनिक जागरण के पत्रकार हैं और छोटे पुत्र पप्पू कुमार अपना व्यवसाय करते हैं। पत्रकार संघ के सदस्यों ने दोनों भाइयों को हौसला देते हुए इस दुख की घड़ी में साथ देने का भरोसा दिलाया है।





























































































