-खाद लेकर अपने गांव लौट रहा था युवक
बक्सर खबर। बक्सर-चौसा मुख्य मार्ग पर लक्ष्मीपुर- कृतपुरा गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। मौके पर उसकी मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना मुफस्सिल थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उसकी तस्दीक की तो पता चला मृत युवक रविन्द्र कुमार पुत्र हरदेव साधु,
इटाढ़ी थाना के नाथपुर गांव का रहने वाला है। वह बाइक द्वारा उर्वरक लेकर अपने गांव की तरफ जा रहा था। तभी किसी वाहन की चपेट में आ गया। उसकी उम्र लगभग 35-40 के मध्य होगी। दुर्घटना अपराह्न पांच बजे के आस-पास हुई बतायी जा रही है।


































































































