‌‌‌बक्सर से भी ममता बनर्जी को भेजे गए जय श्रीराम लिखे पोस्टकार्ड

0
332

बक्सर खबर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आज बधाई संदेश वाले कार्ड भेजे गए। जिस पर हिन्दू साम्राज्य दिवस की शुभकामना और जय श्रीराम के नारे लिखे हुए थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता अविनाश कुमार पांडेय ने यह पोस्ट कार्ड उनको भेजे हैं। अविनाश ने बताया कि मुख्यमंत्री जी को यहां से एक हजार आठ कार्ड भेजे गए हैं।

हमारी कामना है भगवान श्रीराम की कृपा से उनके मन में भरी कटूता समाप्त हो जाए। पोस्ट कार्ड आज जी बक्सर के मुख्य डाक घर से बंगाल के मुख्यमंत्री कार्यालय के नाम पर उन्हें भेजे गए। इस दौरान नारायण उपाध्याय, रोशन सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, वेद पांडे, मोहित सिंह एवं अन्य छात्र उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here