ठंड के कारण दस तक स्कूल बंद करने का निर्देश

0
1722

बक्सर खबर। अचानक हुई बारिश के कारण मौसम ने करवट ली है। ठंड में बहुत इजाफा हुआ है। इसे देखते हुए एक से कक्षा आठ तक के विद्यालयों में 10 जनवरी तक पठन-पाठन स्थगित करने का आदेश जारी किया गया है। क्योंकि ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पडऩे का डर बना रहता है। जिला जन संपर्क विभाग ने इसकी सूचना मीडिया को दी है।

जिसमें कहा गया है जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने इसका निर्देश दिया है। कक्षा आठ तक के विद्यालय 10 जनवरी तक बंद रहेंगे। 9 वीं उपर की कक्षाएं दस बजे से संचालित होंगी। प्रभावी तौर पर इसकी सूचना प्रसारित कर दी गई है। पूछने पर अधिकारियों ने कहा इस आशय का पत्र कुछ घंटे में संबंधित पदाधिकारियों को भेज दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here