बक्सर खबर। लोकतांत्रिक जनता दल का कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को संपन्न हुआ। रामलीला मंच से सम्मेलन को संबोधित करते हुए शरद यादव की पार्टी राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद अर्जुन राम ने खुब तीर चलाए। उनके निशाने पर नीतीश कुमार और केन्द्र की भाजपा सरकार थी। उनके अनुसार नीतीश ने बिहार की जनता को धोखा दिया है। जनादेश का अपमान हुआ। जिसका खामियाजा राज्य केन्द्र की सरकारों को झेलना होगा। 2919 के चुनाव में पार्टी का सफाया हो जाएगा।
उन्होंने मीडिया के सामने भी बयान दिया। जिसका वीडियो आप यहां खबर में देख सकते हैं। उनके अनुसार आने वाले समय में शरद यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार देश में बनेगी। संविधान दिवस के अवसर पर हुए कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम अशिष कुशवाहा व संचालन मनोज यादव बिहार के प्रदेश महासचिव ने किया। इस दौरान राजेन्द्र पासवान, संतोष कुशवाहा, ई संतोष यादव आदि उपस्थित रहे।


































































































