बक्सर के नए एसपी बने उपेंद्र नाथ वर्मा

0
2943

बक्सर खबर। गृह विभाग में आज शुक्रवार को प्रदेश के 8 आईपीएस पदाधिकारियों का तबादला किया। नए आदेश के तहत बक्सर के पुलिस कप्तान उपेंद्र नाथ वर्मा होंगे। वर्मा 2013 बैच के आईपीएस पदाधिकारी हैं। इससे पहले वे मुजफ्फरपुर में सिटी एसपी का दायित्व निभा रहे थे। बक्सर के एसपी राकेश कुमार उनकी जगह मुजफ्फरपुर के नए सिटी एसपी होंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here