बक्सर खबर। कोरानसराय में दो बच्चों की मौत हो गई। उस पीडि़त परिवार से मिलने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी पहुंचे। पीडि़त परिवार से बातचीत के बाद मीडिया से मुखातिब हुए। साफ कहा बच्चों की मौत भूख से हुई है। इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार की लचर व्यवस्था को जिम्मेवार बताया। सरकार की विफलताओं को उन्होंने जमकर गिनाया। वहां पहुंचे राजद के पूर्व सांसद जगदानंद सिंह ने भी जिला प्रशासन को आड़े हाथों लिया। खबर के साथ वीडियो संलग्न है। आप स्वयं ही सुन सकते हैं मांझी ने क्या कहा।


































































































