गांव वालों ने की मजनू की मरम्मत, पुलिस को सौंपा

0
4753

बक्सर खबर : अर्ध रात्रि में गुप्त तरीके से दूसरे के घर में दाखिल हो रहे युवक को घर वालों ने देख लिया। उसे देखते ही शोर मचाना शुरु किया। आवाज सुन गांव वाले जमा हो गए। उक्त युवक को पकड़ लिया। जो आया उसने अर्ध रात्रि में उसके साथ तांत्रिक की तरह बर्ताव किया। पहले छाड़ा फिर हाल-चाल पूछा। तू कौन है कहां से आया है। इतनी रात में यहां आने की क्या जरुरत थी। पूछने पर उसने अपना नाम मनीष यादव पिता सरोज यादव ग्राम ढेका थाना कृष्णा ब्रह्म बताया।

एकत्र ग्रामीणों ने आपसी विमर्श के बाद उसे चोर करार देते हुए पुलिस को सौंप दिया। मुरार पुलिस के अनुसार यह चोर श्याम बिहारी पासवान ग्राम वीरपुर के घर में दाखिल हुआ था। इसे ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस के हवाले किया है। लोक तंत्र में जो जनता कहे उसे पुलिस ही सही मानती है। गिरफ्तार युवक को जेल भेजने की तैयारी चल रही है। घटना के पीछे मूल कारण क्या है। पूछने पर ग्रामीणों ने दबी जबान से बताया यह मजनू है। लड़की से मिलने रात को यहां आया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here