-हो सकता है लाइट एंड साउंड का उद्घाटन, अटल स्टेडियम का शिलान्यास
बक्सर खबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 24 मार्च को बक्सर आएंगे। समृद्धि यात्रा के तहत यह उनका बक्सर दौरा है। सूचना के अनुसार उनका हेलीकॉप्टर हवाई अड्डा मैदान में उतरेगा। वहीं से वे आई टी आई मैदान चरित्रवन जाएंगे। जहां करोड़ों की लागत से बन रहे अटल कला भवन व स्टेडियम का वे शिलान्यास करेंगे। उनकी इसी यात्रा के दौरान रामरेखा घाट पर बनकर तैयार हुए ध्वनि एवं प्रकाश सह लेजर शो (लाइट एंड साउंड) का उद्घाटन भी होगा। मुख्यमंत्री की यात्रा की तैयारी के बाबत अभी जिला प्रशासन कोई ठोस जानकारी नहीं दे रहा।
लेकिन, जदयू के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह यादव ने बातचीत के क्रम में बताया यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री का जनसंवाद कार्यक्रम भी तय है। इसके लिए किला मैदान में तैयारी होगी। जहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम प्रशासनिक है। इस लिए तैयारी के बारे में सरकारी महकमा ही विस्तृत जानकारी देगा। फिलहाल दल की सूचना के अनुसार बक्सर का समय 24 मार्च को बक्सर जिले का समय निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना के साथ ही प्रशासनिक महकमें में भी हलचल बढ़ी हुई है।
क्योंकि अपनी प्रगति यात्रा के दौरान जिन योजनाओं की घोषणा उन्होंने की थी। उसमे स्टेडियम, बक्सर बड़ी मस्जिद से सेंट्रल जेल तक सड़क चौड़ीकरण, ब्रह्ममेश्वर नाथ मार्ग का चौड़ीकरण, कोइलवर तटबंध पर सड़क निर्माण, धनसोई में बाइपास आदि प्रमुख थे। इन सभी कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रशासन को उनके समक्ष रखनी होगी। सूत्रों की माने तो बक्सर के इटाढ़ी रेलवे क्रासिंग पर बनने वाले आर ओ बी को भी चालू करने का दबाव अधिकारियों पर है। अब देखना यह है कि, इसका काम उनके आगमन से पूर्व पूर्ण हो पाता है या नहीं।




































































































Kieiwieieeieieijewi