पति को किया गायब, पत्नी परेशान

0
581

बक्सर खबर : नगर के बुधनपुरवा मुहल्ले में रहने वाले महिला फूल कुमारी देवी पिछले कई माह से परेशान हैं। उनके पति टूना यादव दिवाली के समय से ही लापता हैं। परेशान पत्नी ने रविवार को नगर थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज करायी। उसने सिद्धनाथ घाट के गोकुल तिवारी और ट्रक चालक अभय पाल के खिलाफ पति को लापता करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए गए बयान ने उसने कहा है कि यही दोनों लोग उसके पति को साथ ले गए थे। ट्रक पर खलासी के रुप में उसी दिल्ली भेजने की बात कही थी। यह घटना दिवाली के समय की है। सप्ताह भर में वापस आने को उसने कहा था। वह गया तो फिर घर वापस नहीं आया। वे कई बार पति का हाल जानने के लिए इन दोनों के यहां चक्कर लगाया। वे या तो मिलते नहीं या फिर उसे टरका देते हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर न्याय दिलाने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here