सीओ को राजस्व कर्मचारी ने पीटा, फट गया सर

0
1610

बक्सर खबर : ब्रह्मपुर के अंचल अधिकारी श्रीभगवान सिंह को राजस्व कर्मचारी देवेन्द्र कुमार ने पीट दिया। मारपीट में घायल सीओ का सर फट गया है। वे उपचार कराने जब रघुनाथपुर अस्पताल पहुंचे। तो इसकी सूचना पुलिस को दी। उन्होंने पुलिस को बताया राजस्व कर्मी शराब के नशे में था। घटना पांच बजे के लगभग की है। सीओ रघुनाथपुर स्टेशन पर ट्रेन पकडऩे पहुंचे थे। वे डीएमयू सवार गाड़ी से आरा जाने वाले थे। तभी प्लेटफार्म पर देवेन्द्र पहुंच गया।

वह दाखिल खारीज के एक मामले को लेकर सीओ से खफा था। सीओ ने बताया मैंने वह आवेदन सहीं नहीं होने की स्थिति में अस्वीकृत कर दिया है। जिसके लिए वह मुझसे उलझ गया। सीओ उस वक्त अकेले थे। उनके साथ कर्मचारी ने मारपीट की। चोट लगने से उनका सर फट गया है। हालाकि चोट गहरी नहीं है। इसकी शिकायत ब्रह्मपुर थाने में दर्ज की गई है। थानाप्रभारी के अनुसार कर्मचारी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पूछताछ में पता चला है। मूल रुप से जहानाबाद का रहने वाला है। फिलहाल उसने पटना में आवास रखा हुआ है। जहां से आता जाता है। उसकी तलाश की जा रही है।

हेरिटेज विज्ञापन

सेवानिवृत होने वाले हैं सीओ
बक्सर : ब्रह्मपुर सीओ श्रीभगवान सिंह मूल रुप से आरा जिले के रहने वाले हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया वे 31 जनवरी को ही सेवा निवृत होने वाले हैं। उनकी सेवा में एक दिन शेष रहते यह घटना हो गई। वहीं अन्य लोगों ने कहा शायद इसी वजह से नाराज कर्मचारी ने जाते-जाते उन पर अपना गुस्सा निकाला हो। सीओ के अनुसार वह दाखिल खारीज से जुड़े एक मामले में उनसे नाराज था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here