राजपुर-कोचस मार्ग पर दुर्घटना में मौत, सड़क जाम

0
1545

बक्सर खबर : राजपुर-कोचस मार्ग पर रविवार की दोपहर वाहन की चपेट में आने से शंकर चौधरी की मौत हो गई। राजपुर थाना क्षेत्र के जमौली गांव के पास यह दुर्घटना हुई। जिसके विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर रखा है। वे मुआवजे की मांग कर रहे हैं। मौके पर थानाध्यक्ष व प्रखंड विकास पदाधिकारी पहुंच गए हैं। बक्सर खबर के जागरुक पाठक शुभम कुमार ने बताया कि उक्त व्यक्ति सड़क किनारे पैदल ही कहीं जा रहे थे। तभी बस से आगे निकलने के क्रम में सवारी गाड़ी ने उन्हें रौद दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जमौली गांव के पास नोनियाडेरा एक बस्ती है। वहीं पर किसी रिश्तेदार के यहां आए थे। घटना के संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया शंकर चौधरी (42)ग्राम खरहना , थाना धनसोई के मूल निवासी हैं। वाहन चालक समेत भागने में सफल रहा। उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

सडक जाम करते लोग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here