आरक्षण के विरोध में युवाओं ने किया प्रदर्शन, 16 को बंदी का आह्वान

0
336

बक्सर खबर। अखिल भारतीय जन आरक्षण आंदोलन संगठन द्वारा आज शनिवार को शहर में मार्च निकाला गया। 16 सितम्बर को इनके द्वारा बंदी प्रस्तावित है। जिसे सफल बनाने का आग्रह लोगों से किया गया। जगह-जगह सभा कर दुकानदार भाइयों से आग्रह किया गया। आप का सहयोग जरुरी है। देश में एससी एसटी जैसा कानून न हो। यह काला कानून है।

आरक्षण मिले लेकिन आर्थिक आधार पर। हम इसके पक्ष में आपका समर्थन चाहते हैं। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष झुलन सिंह के नेतृत्व में किया गया। अध्यक्षता रुद्रा अभिषेक सिंह ने किया। प्रदर्शन में आशीष रंजन ठाकुर, सुनील सिंह, संतोष उपाध्याय, विवेक सिंह, बिट्टू सिंह, सूरज उपाध्याय, कृष्ण सिंह, निशांत सिंह, कमल सिंह, चंद्र विजय सिंह, रवि,सोनू, रोहित, मोनू, राहुल शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here