-यमुना घाट से ही बरामद हुआ शेष भाग, चोरों तक नहीं पहुंची पुलिस
बक्सर खबर। नाथ बाबा मंदिर से चोरी चंदन के दो पेड़ों की लकड़ी बरामद हो गई है। हालांकि छोटे टुकड़ों का भी पता नहीं है। लेकिन, तने का मोटा हिस्सा जिसे चोर कहीं दूर नहीं ले जा सके। वह लगभग बरामद हो गया है। मंगलवार की शाम शहर के यमुना घाट से दूसरे पेड़ का तना बरामद किया गया है। चोरों के लिए यह महज कमाई का साधन था। लेकिन, मंदिर से पेड़ चोरी होना लोगों की आस्था और समाज में बढ़ते अपराध का दोत्तक है।
मंगलवार की शाम जब दूसरा हिस्सा मिला। बहुत से लोग उसे देखने गए। जब्त लकड़ी को पुलिस की जानकारी में सुरक्षित रखा गया है। उसके साथ गलत नहीं हो। इसका ध्यान रखते हुए सुरक्षित स्थान मंदिर को ही बनाया गया है। बरामदगी के साथ यह सवाल अभी भी उठ रहा है। उसे चुराने वाले कौन थे। इसमें पहरेदारों की भूमिका है कि पूर्व के सेवादारों की। वैसे पुलिस अभी भी उनका पता लगाने की मुहिम में जुटी है।




























































































