– प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मिल सकती है विशेष छूट
बक्सर खबर। बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, बक्सर ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए मेधावी विद्यार्थियों हेतु आकर्षक पहल “वॉक-इन स्कॉलरशिप” की घोषणा की है। जो शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सीबीएसई पृष्ठभूमि से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। जहाँ वे अपने पूर्व सत्र के परिणाम के आधार पर सीधे विद्यालय आकर विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। विद्यालय का उद्देश्य प्रतिभा को पहचानना और उसे सही मंच प्रदान करना है।
नर्सरी से कक्षा 9 तक के लिए प्रवेश प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। सीमित सीटों के कारण अभिभावकों में उत्साह स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। विद्यालय अपने अत्याधुनिक शिक्षण पद्धति, अनुभवी संकाय एवं समग्र विकास आधारित वातावरण के लिए तेजी से एक विश्वसनीय नाम बन गया है। कक्षा 11वीं के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी, वहीं कक्षा 10वीं बोर्ड में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों (टॉपर्स) के लिए विशेष प्रोत्साहन एवं अतिरिक्त शैक्षणिक लाभ सुनिश्चित किए गए हैं। विद्यालय के Managing Director, Er. Ankur Rai ने कहा, “बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल का उद्देश्य
केवल अकादमिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि हम विद्यार्थियों के समग्र विकास, आधुनिक सोच और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ‘वॉक-इन स्कॉलरशिप’ इसी दिशा में एक सार्थक पहल है।” उल्लेखनीय है कि विद्यालय का नया शैक्षणिक सत्र 10 अप्रैल से प्रारंभ होने जा रहा है, जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अधिक जानकारी एवं प्रवेश हेतु अभिभावक विद्यालय परिसर में संपर्क कर सकते हैं। पूछताछ हेतु संपर्क: +91 91025 94777 का प्रयोग किया जा सकता है।































































































