देवेंद्र शुक्ला पुनः बने राजपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष

0
955

– मोहन दुबे को प्राप्त हुए 204 मत, बड़े ओझा व पुना सिंह बने सदस्य
बक्सर खबर। राजपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद का परिणाम सामने आ गया है। निवर्तमान व्यापार मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला 269 मत पाकर फिर विजयी घोषित हुए हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रहे मोहन दुबे को कुल 204 मत प्राप्त हुए। 65 मतों से शुक्ला को जीत मिली है।

जबकि 11 मत निरस्त हुए। प्रखंड विकास पदाधिकारी इंदु बाला सिंह ने देवेंद्र शुक्ला को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसके अलावा सामान्य सीट से कृषि सदस्य के रूप में पैक्स अध्यक्ष विनोदानंद ओझा एवं निशांत उर्फ पुना सिंह निर्वाचित घोषित हुए हैं। पिछड़ा वर्ग सीट से भी परिणाम सामने आए हैं। फिलहाल उसकी जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here