राजपुर व्यापार मंडल के लिए 52% मतदाताओं ने किया वोट

0
199

– अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों में सीधी टक्कर, आज ही आ जाएगा चुनाव परिणाम
बक्सर खबर । राजपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं सदस्य पद हेतु आज शनिवार को मतदान हुआ। प्रशासन की जानकारी के अनुसार कुल 52 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है। यहां लगभग 900 मतदाता हैं। जिसमें से 484 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। अध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र शुक्ला और मोहन दुबे के बीच सीधी टक्कर है। इसके अलावा सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के सदस्य पद हेतु मतदान हुआ है। आज ही शाम 7:00 बजे तक परिणाम आने की उम्मीद है। मतगणना का कार्य जारी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here