सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिता से सजी शाम, नई कार्यकारिणी का हुआ चयन बक्सर खबर। मंगलवार की शाम केसरवानी वैश्य नगर सभा द्वारा किला मैदान परिसर में 14वां पारिवारिक मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन योगेश्वरानंद जी, नगर अध्यक्ष गोपाल केशरी, उपाध्यक्ष राजेश केशरी, महामंत्री संतोष केशरी, कोषाध्यक्ष संतोष केशरी, जिला अध्यक्ष प्रमोद केशरी, कार्यक्रम अध्यक्ष गुप्तेश्वर केशरी, कार्यक्रम महामंत्री मनोज केशरी, बिहारी जी केशरी, दीनबंधु दास केशरी एवं ईश्वर चंद केशरी द्वारा महर्षि कश्यप के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इससे पूर्व सामूहिक हवन-पूजन आयोजित किया गया तथा नगर अध्यक्ष गोपाल केशरी के नेतृत्व में केसरवानी ध्वज फहराया गया। आगंतुक अतिथियों का स्वागत महिला सभा की सदस्यों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष गोपाल केशरी ने की, जबकि संचालन जिला अध्यक्ष प्रमोद केशरी, डॉ. रवि कुमार एवं डॉ. ओम प्रकाश ने संयुक्त रूप से किया।
समारोह में मेले जैसा माहौल देखने को मिला। मंच पर चम्मच दौड़, गणित दौड़, कुर्सी दौड़ जैसी खेल प्रतियोगिताएं एवं बच्चों के आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए गए। वहीं दूसरी ओर लोगों ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद लिया। महिलाओं के लिए आयोजित म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही, केसरवानी समाज के मैट्रिक एवं इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम के दौरान बिहार के विभिन्न स्थानों से आए अधिकारियों, स्थानीय शहर के पदाधिकारियों एवं समाज के कार्यकारी सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक वीरेंद्र केसरवानी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष अश्वत्थामा केशरी, उपाध्यक्ष विनय केशरी, पूर्व अध्यक्ष अशोक केशरी, मीडिया प्रभारी दीपक केशरी, नगर महिला अध्यक्ष रेखा केशरी, तरुण सभा के मोहन केशरी, ऋषभ केशरी, प्रीतम केशरी, दीपक केशरी, प्रदीप केशरी, श्याम सुंदर केशरी, भोला जी केशरी, जगन्नाथ केशरी, कमलेश केशरी सहित हजारों की संख्या में महिलाएं, बच्चे एवं पुरुष उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष गोपाल केशरी ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज को एकजुट करना एवं समरूपता स्थापित करना है, जिससे समाज निरंतर प्रगति करते हुए देश के विकास में योगदान देता रहे। इस अवसर पर अगले सत्र के लिए नई कार्यकारिणी का भी चयन किया गया, जिसमें नगर अध्यक्ष पद पर मनोज केशरी, महामंत्री पद पर दीपक केशरी एवं कोषाध्यक्ष पद पर अनिल केशरी को चुना गया। अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष गुप्तेश्वर केशरी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

































































































