5 अप्रैल से मॉर्निंग हो जाएंगे स्कूल

0
944

– जिला शिक्षा पदाधिकारी के अनुसार सुबह 6:30 बजे से चलेंगी कक्षाएं
बक्सर खबर। 5 अप्रैल से माध्यमिक व प्रारंभिक स्कूल मॉर्निंग चला करेंगे। इसका आदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी ने शनिवार को जारी कर दिया। आदेश में कहा गया है सोमवार से शुक्रवार तक विद्यालय सुबह 6:30 से 12:00 तक चला करेंगे। शनिवार को विद्यालय सुबह 6:30 से 9:30 तक चलेंगे।

विभाग का पत्र

मई में इसका समय सुबह 6:00 से पूर्वाह्न 11:30 तक होगा। यह आदेश जिले के सभी सरकारी स्कूलों, मदरसों पर प्रभावी होगा। जिलाधिकारी से अनुमति मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने यह आदेश जारी किया है। खबर के साथ दी गई तस्वीर में पत्र का स्क्रीनशॉट उपलब्ध है। आप उसका अवलोकन कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here