‌‌‌बीए की छा़त्रा ने की खुदकुशी

0
3246

-घर में फंदे से लटकर समाप्त की जीवन लीला
बक्सर खबर। स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा फांसी के फंदे पर झूल गई। घटना शनिवार दोपहर की है। नया भोजपुर ओपी के विश्वनाथ नगर, गली नंबर एक में रहने वाली प्रीति ने जब ऐसा किया। उस वक्त उसके पिता घर में नहीं थे। दोपहर का वक्त होने की वजह से मां भी अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान उसने फंदे से लटकर अपनी जान दे दी। जब मां ने की नींद टूटी तो उसने बेटी को आवाज दी। पता नहीं चला तो उसके कमरे की तरफ गई।

यह नजारा उसने देखा तो उसकी चीख निकल गई। पति को सूचना दी। आस-पड़ोस के लोग जमा हो गए। सबने मिलकर पुलिस को बुलाया। लेकिन, आत्महत्या का मामला स्पष्ट होने की वजह से पुलिस सिर्फ औपचारिकता पूरी कर लौट गई। पिता अशोक कुमार ने पूछताछ में बताया, पढ़ाई को लेकर परेशान थी। शायद इसी वजह से उसने ऐसा कदम उठाया। स्थानीय लोगों ने बताया यह परिवार मूल रुप से दुल्हपुर, नियाजीपुर, थाना तिलकराय हाता ओपी का रहने वाला है। यहां डीके कालेज वाले रोड के विश्वनाथ नगर कालोनी में रहते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here