‌‌‌ गुरु दर्शन के लिए बलिया में उमड़ी भक्तों की गंगा

0
105

-पूर्णिमा पर हजारों लोग पहुंचे पूज्य जीयर स्वामी जी का दर्शन करने
बक्सर खबर। गुरु का दर्शन करने मात्र से मानव का कल्याण होता है। गुरु की कृपा हो तो जीवन के क्लेश मिट जाता है। गुरु शिष्य के संकट को दूर करता है। ऐसी बातें आपने सुनी और पढ़ी होंगी। लेकिन, गुरु के दर्शन के लिए शिष्यों सैलाब उमड़ पड़े। यह आपको कभी-कभी देखने को मिलता है। गुरु पूर्णिमा पर 13 जून का यह नजारा बक्सर से सटे बलिया में देखने को मिला।

जीयर स्वामी जी की कुटिया के बाहर दर्शन के लिए एकत्र हुए लोग

जहां इन दिनों पूज्य जीयर स्वामी जी महाराज का चातुर्मास व्रत चल रहा है। उनका दर्शन करने के लिए सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर तक जनेश्वर सेतु एप्रोच मार्ग के पास स्थित यज्ञ स्थल पर हजारों की संख्या में शिष्य पहुंचे। अपराह्न पांच बजे जब कथा का समय हुआ तो वह नजारा देखने लायक था। पंडाल से जब लोग बाहर आने लगे तो ऐसा लगा शिष्यों और भक्तों से पूरा इलाका पट गया। सड़क पर पैदल जाते लोगों को देख ऐसा लग रहा था। भक्तों की गंगा बह चली हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here