‌‌‌बाइक के साथ सड़क किनारे मिले शव की हुई पहचान

0
1367

-ब्रह्मपुर इलाके का था युवक, चाट में मिला था शव
बक्सर खबर। बगेन थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह सड़क किनारे अज्ञात युवक का शव मिला था। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे टीम को वहां एक बाइक भी लावारिस हालत में मिली थी। जांच के क्रम में पता चला कि वह बाइक ब्रह्मपुर के रहने वाली मंजू कुमारी पति श्रीराम तिवारी के नाम है। जब पुलिस उनके पास पहुंची तो पता चला बाइक प्रमोद कुमार पुत्र लक्ष्मण मल्लाह , ग्राम बलुआं, थाना ब्रह्मपुर को बेच दी गई हैं।

जांच में पता चला जिस युवक की मौत हुई है। वह प्रमोद ही है। जो पोखरहां की तरफ किसी निजी कंपनी में काम करता था। परिजन भी वहां गए और शव की पहचान कर ली। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। वह बुधवार की शाम उधर से लौट रहा था। तभी उसके साथ दुर्घटना हो गई होगी। ग्रामीणों के अनुसार वह शादीशुदा युवक था। जिसकी उम्र लगभग 28 वर्ष होगी। उसकी दो बेटियां हैं। घटना के बाद परिवार वालों को रो-रो कर बूरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here