‌‌‌ कुएं में गिरने से किशोरी की मौत

0
533

-बचाने का प्रयास विफल, चौसा इलाके की घटना
बक्सर खबर। कुएं में गिरने से गुरुवार की दोपहर सोलह वर्षीय किशोरी सिंधु कुमारी की मौत हो गई। दुर्घटना मुफस्सिल थाना के नावागांव में हुई। गांव वालों ने ऐसा होते देखा नहीं। लेकिन, जब परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की तो लोगों को शक हुआ। घर के पास स्थित कुएं में तो नहीं गिरी। जब अंदर कांटा डालकर देखा गया तो उसका कपड़ा उसमें फंस गया और शव पानी के ऊपर आ गया।

तुरंत उसे बाहर निकाल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, उसके प्राण पखेरू उड़ चुके थें। घर में रोना धोना मच गया। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पूछने पर बताया वह नावागांव निवासी उमाशंकर पासवान की पुत्री थी। घर के पास ही पुराना कुआं है। जो रास्ते के बराबर है। संभवत: भूल बस वह उसमें जा गिरी होगी। कागजी कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here