‌‌‌ लुटेरों तक पहुंची पुलिस, तीन हिरासत में

0
606

– मिले अहम सुराग, धनसोई लूट का हो सकता है खुलासा
बक्सर खबर। धनसोई थाना क्षेत्र में 12 जुलाई की शाम लूट की घटना हुई थी। दो दिनों के अंदर पुलिस ने इस मामले की कलई खोल दी है। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीन संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं। जिनसे पूछताछ जारी है। वे धनसोई इलाके के ही रहने वाले हैं। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। लेकिन, यह माना जा रहा है कि 48 घंटे के अंदर पुलिस ने उन अपराधियों को दबोच लिया है। जिन्होंने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसकी सूचना मुख्यालय को दे दी गई है।

हिरासत में लिए गए लोगों का नाम क्या है, वे कहां के रहने वाले हैं। फिलहाल यह सब गोपनीय रखा गया है। क्योंकि पूछताछ का सिलसिला जारी है। एसपी नीरज सिंह स्वयं मामले पर नजर बनाए हुए हैं। पूछताछ के लिए उन्होंने सदर डीएसपी गोरख राम को भी वहां भेजा है। पाठकों की जानकारी के लिए हम बता दें। 12 जुलाई को अपराह्न पांच बजे के लगभग। तीन बाइक सवार अज्ञात लोगों ने हथियार के बल पर माइक्रो फाइनेंस के कर्मी अरुण कुमार सिंह को लूट लिया था। जो लालाचक गांव से लौट रहे थे। अपराधी उनका बैग व मोबाइल ले भागे थे। जिसमें एक लाख 20 हजार रुपये थे। पुलिस ने उस युवक को भी तलब किया है। जिससे लुटेरों की पहचान हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here