– घर वालों पर गिरा दुखों का पहाड़, कारण का खुलासा नहीं
बक्सर खबर। कमाने के लिए गरीब परिवार का युवक दुबई गया था। लेकिन, न जाने ऐसा क्या हुआ। उसने 29 मार्च की रात वहीं अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस हृदय विदारक घटना की सूचना स्थानीय लोगों से मिली है। मृतक का नाम अभय पासवान था। उसकी उम्र लगभग 23-24 साल होगी। राजपुर थाना के ग्राम भगवानपुर, पंचायत खीरी का वह निवासी था। लगभग एक वर्ष पहले वह कमाने के लिए दुबई गया था।
29 की रात भारतीय समयानुसार रात ग्यारह बजे उसने परिवार वालों को फोन किया। बताया, वह अपनी जीवन लीला समाप्त करने जा रहा है। घर वाले उसे मना करते रहे। लेकिन, दूसरी तरफ से उसने फोन काट दिया। ऐसा करने की वजह क्या थी? उसने परिवार वालों को क्या बताया, यह जानकारी नहीं मिल सकी है। इससे जुड़ी अन्य जानकारी हम जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। उसकी मौत की खबर ने घर वालों को दहला दिया है। उनके उपर जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।






























































































