भाकपा माले का 11वां जिला सम्मेलन संपन्न, 37 सदस्यीय कमिटी का गठन

0
80

नवीन कुमार फिर बने जिला सचिव, जन अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन तेज करने का आह्वान                              बक्सर खबर। शहर के ज्योति प्रकाश चौक के समीप बाईपास रोड स्थित एसएस पैलेस में आयोजित भाकपा माले का 11वां जिला सम्मेलन मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। सम्मेलन के दूसरे दिन कॉमरेड चंद्रशेखर (चंदू) की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस मौके पर पार्टी के बिहार राज्य सचिव कुणाल, पॉलित ब्यूरो सदस्य अमर, राज्य कमिटी सदस्य मनोहर, जिला सचिव नवीन कुमार, पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। सम्मेलन के पहले दिन जिला सचिव नवीन कुमार ने कामकाज की रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिस पर कुल 28 प्रतिनिधियों ने बहस में भाग लिया। दूसरे दिन आयोजित सत्र को राज्य सचिव कुणाल, पॉलित ब्यूरो सदस्य अमर, वरिष्ठ नेता मनोहर और पर्यवेक्षक राजू यादव ने संबोधित किया। वक्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जनविरोधी नीतियां लागू करने का आरोप लगाते हुए कहा कि गरीबों, किसानों, मजदूरों और युवाओं के अधिकार लगातार कमजोर किए जा रहे हैं। चार श्रम कोड, सरकारी नौकरियों में कमी और मनरेगा को कमजोर करने जैसे मुद्दों को उठाते हुए नेताओं ने कहा कि जन अधिकारों की रक्षा के लिए व्यापक जन आंदोलन खड़ा करना होगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में भी गरीबों और दलितों के घरों पर बुल्डोजर कार्रवाई कर उन्हें बिना वैकल्पिक व्यवस्था के उजाड़ा जा रहा है, जिसके खिलाफ संघर्ष तेज करने की जरूरत है। साथ ही, देश में फैल रही नफरत की राजनीति के खिलाफ एकजुट होकर जन एकता मजबूत करने का आह्वान किया गया। सम्मेलन के संचालन के लिए चार सदस्यीय तकनीकी टीम का गठन किया गया, जिसमें बीरबहादुर पासवान, संध्या पाल, सर्वेश कुमार पांडेय और शिवजी राम शामिल थे। सम्मेलन में 37 सदस्यीय जिला कमिटी का चुनाव किया गया। नवगठित कमिटी में मनोहर, नवीन कुमार, अजीत कुशवाहा, अलख नारायण चौधरी, सुशीला, जगनारायण शर्मा, विसर्जन पासवान, धर्मेंद्र सिंह यादव, ललन राम, कन्हैया पासवान, संजय शर्मा, वीरेंद्र सिंह, सत्यनारायण, भदेसर साह, ललन प्रसाद, रेखा देवी, हरेंद्र राम, रामदेव सिंह, नारायण दास, वीर बहादुर पासवान, संध्या पाल, महफूज, अनूप शर्मा, धनजी पासवान, शैल देवी, वीरेंद्र यादव, शिवजी राम, आनंद राम, जितेंद्र राम, राजदेव सिंह, गीता देवी, ओम प्रकाश, हरिद्वार राम, विनोद रजक, सुकर राम, कृष्णा राम और कुश भगवान शामिल हैं। नई कमिटी की पहली बैठक में सर्वसम्मति से नवीन कुमार को पुनः जिला सचिव चुना गया। सम्मेलन का समापन जन अधिकारों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here