सनातनियों की पसंद बनी विश्वामित्र सेना 

0
135

नाट, बड़कागांव और उपाध्यायपुर में सदस्यता अभियान में उमड़ा जनसमर्थन                                                    बक्सर खबर। बक्सर विधानसभा क्षेत्र में विश्वामित्र सेना का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के आह्वान पर संगठन द्वारा सदर प्रखंड के ग्राम नाट, बड़कागांव और उपाध्यायपुर में सदस्यता अभियान चलाया गया।

इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर संगठन के उद्देश्यों और संकल्पों की जानकारी दी। धर्मनिष्ठ ग्रामीणों ने न केवल संगठन की सराहना की, बल्कि हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। गांव-गांव चलाए जा रहे इस अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने सदस्यता ग्रहण की, जिससे संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here