केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे हुए कोरोना पॉजिटिव

0
588

बक्सर खबर। केन्द्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। यह जानकारी उन्होंने को स्वयं ट्वीट कर दी है। सोमवार को जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा है। शुरूआती लक्षण दिखने के बाद मैंने अपनी जांच करायी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं।

मेरा स्वास्थ्य ठीक है। चिकित्सकों द्वारा दिए गए निर्देश का मैं पालन कर रहा हूं। मेरा आग्रह है, जो भी लोग पिछले कुछ दिनों में मुझसे संपर्क में आए हों। वे भी एहतियातन जांच जरुर करा लें। अश्विनी चौबे बक्सर लोकसभा से सांसद हैं। उनके स्थानीय मीडिया प्रभारी ने पूछने पर बताया। वे दिल्ली के आवास में क्वारंटाइन हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here