-देहरादून सैनिक एकेडमी से हुई पास आउंट
बक्सर खबर। जिले के दो होनहार युवक भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। एक एक समानता भी है। दोनों किसान के पुत्र हैं और एक ही प्रखंड चौगाई के रहने वाले हैं। यहां जो पहली तस्वीर आप देख रहे हैं। वह सत्यप्रकाश की है। यह वैदा गांव के रहने वाले किसान लालजी यादव के पुत्र हैं। मां आंगनबाड़ी में काम करती हैं। इनके दो पुत्र हैं। दोनों सैनिक स्कूल से पढ़ के एनडीए गए थे। जिसमें फिलहाल सत्य प्रकाश को सफलता मिली है।
दूसरी युवक को तस्वीर में आप कैप पहने देख रहे हैं। उनका नाम विशाल शाही है। यह चौगाई के रहने वाले किसान रोहित प्रताप शाही के पुत्र हैं। उनके चाचा बंटी शाही एक निर्वाचित जिला पार्षद हैं। और राजनीतिक धमक की रखते हैं। इस सिलसिले में जब बंटी शाही से पूछा गया तो उन्होंने कहा विशाल बहुत ही होनहार नौजवान हैं। उसने अपने पिता और परिवार की परवरिश के अनुरूप सेना को चुना और अपने लक्ष्य को हासिल किया। इसी रविवार को देहरादून सैनिक एकेडमी से पास आउट हुए हैं।






























































































