दो बच्चे आहर में डूबे, एक की मौत दूसरे का चल रहा उपचार

0
310

– गांव वालों ने पांच वर्ष की बच्ची को बचाया
बक्सर खबर। डुमरांव थाना के सिकठा गांव में खेलने के दौरान एक आठ वर्षीय बच्चा गडही में डूब गया। यह हादसा गुरुवार अपराह्न तीन बजे के लगभग हुआ। उसके साथ पांच वर्ष की एक मासूम बच्ची और डूब रही थी। लेकिन, ग्रामीणों ने उसे बचा लिया। सूचना के अनुसार सिकठा के कमलेश उपाध्याय के पुत्र अभय उपाध्याय तथा मुक्ति चौबे की 5 वर्षीय पुत्री सीता कुमारी घर से खेलने के लिए निकले थे।

खेलते खेलते वे गांव के दक्षिण गडही के पास चले गए। आहर में गिर डूबने लगे। आसपास में खेल रहे बच्चों ने उन्हें डूबता देखा तो शोर मचाया। उनकी आवाज सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। लेकिन, गहरे पानी में चले जाने के कारण अभय की मौत हो गई। जबकि सीता को बचा लिया गया। सूचना के अनुसार बच्ची का उपचार अभी भी चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। लेकिन, इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here