स्वामी विवेकानन्द स्वास्थ्य अभियान के तहत 500 से अधिक मरीजों की हुई मुफ्त जांच

0
73

सेवा भारती के तत्वावधान में आयोजित शिविर में IGIMS के डॉक्टरों ने दी अपनी सेवा                                            बक्सर खबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की इकाई सेवा भारती के तत्वावधान में रविवार को शहर की आठ सेवा बस्तियों में स्वामी विवेकानन्द स्वास्थ्य सेवा अभियान के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आईजीआईएमएस पटना सहित विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से आए डॉक्टरों ने लोगों का मुफ्त उपचार किया और दवाएं वितरित कीं। इस अभियान का आयोजन सेवा भारती जिला ईकाई और नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त सहयोग से किया गया। शहर के आठ अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए शिविरों में कुल 36 चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर के माध्यम से करीब 500 से अधिक मरीजों को मुफ्त परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे खासकर जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बड़ी राहत मिली।

इस स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में सेवा भारती और संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम का नेतृत्व सेवा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. सतीश चंद्र पांडे ने किया। इस अवसर पर दक्षिण बिहार के प्रांत कार्यवाह राजेंद्र प्रसाद, डॉ. राजीव झा सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्वयंसेवक पूरे दिन व्यवस्था संभालते नजर आए। कार्यक्रम में दीपनारायण राय, सोनू वर्मा, उदय गुप्ता, मोहन वर्मा, अनिल श्रीवास्तव, हिमांशु पाठक, राज रौशन, सुरेश मिश्र, प्रेम प्रसाद, गुप्तेश्वर केशरी, राजीव नंदन वर्मा, सुदर्शन गुप्ता, रजनीकांत पाण्डेय, निशांत, विशाल चौधरी, गौरव जयसवाल, मनोज सिंह, राजकुमार जी, गोविंद प्रजापति, जैनेंद्र जी, अजय वर्मा, दीपक दुबे, रवि जी, कविता देवी, कोमल कुमारी, बबन तिवारी, पवन कुमार, गंगा विष्णु राम, धनु राम, अभिजीत ठाकुर समेत अनेक लोगों की भूमिका सराहनीय रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here