तालाब में डूबने से छात्रा की दर्दनाक मौत

0
1585

दोस्तों संग नहाने गई थी, ग्रामीणों ने किया प्रयास, घर में मचा कोहराम                                                          बक्सर खबर। नया भोजपुर थाना क्षेत्र के नावाडेरा गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के ही निशाद टोला की रहने वाली 13 साल की अंशु कुमारी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका धन जी चौधरी की बेटी अंशु अपने साथियों के साथ पास के गोपाल डेरा तालाब में नहाने गई थी। नहाते-नहाते वह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। साथी बच्चे डर के मारे शोर मचाने लगे।

बच्चों की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। उन्होंने अंशु को बचाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शव को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर नया भोजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here