वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी राज ऋषि राय का निधन

0
192

रोटरी क्लब और रेड क्रॉस से जुड़े रहकर आजीवन करते रहे समाज सेवा                                                        बक्सर खबर। जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और प्रख्यात समाजसेवी राज ऋषि राय (लगभग 77 वर्ष) का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों और प्रबुद्ध नागरिकों ने उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। राज ऋषि राय रोटरी क्लब, रेड क्रॉस सोसाइटी और पाहवा बेंच जैसे प्रतिष्ठित सामाजिक संस्थानों से लंबे समय तक जुड़े रहे। उन्होंने अपने जीवन के करीब 40 वर्ष समाज सेवा को समर्पित कर दिए। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की शिक्षा, स्वास्थ्य और राहत कार्यों के लिए वे हमेशा तत्पर रहे। बाढ़ हो या कड़ाके की ठंड, हर आपदा में वे पीड़ितों की सहायता के लिए सबसे आगे नजर आते थे। रोटरी क्लब के वर्तमान अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम और पूर्व गवर्नर डॉ. सीएम सिंह ने कहा कि राज ऋषि राय का जीवन निस्वार्थ सेवा और समर्पण की मिसाल रहा।

डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि यह समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सौम्य और शांत स्वभाव हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे। रोटरी क्लब के सदस्यों में सेक्रेट्री एसएम साहिल, दीपक अग्रवाल, प्रभुनाथ, सौरभ तिवारी, सतेंद्र सिंह, टीएन चौबे, प्रदीप जायसवाल सहित सभी रोटेरियनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम संस्कार रविवार को चरित्रवन स्थित श्मशान घाट पर किया गया। रेड क्रॉस के सचिव डॉ. श्रवण कुमार तिवारी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, वाइस चेयरमैन सौरभ तिवारी, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल सहित सुरेश संगम, डॉ. सीएम सिंह, सत्यदेव प्रसाद, दौलत गुप्ता, ओम जी यादव, बजरंगी मिश्रा, कामेश्वर पांडेय, प्रकाश पांडेय, दिनेश जायसवाल, संजय त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि नियामतुल्लाह फरीदी, बक्सर पत्रकार संघ के अध्यक्ष अविनाश उपाध्याय संरक्षक रामएकबाल ठाकुर सहित अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here