रोटरी क्लब का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 250 मरीजों की हुई जांच

0
15

डॉ. दिलशाद आलम के नेतृत्व में जरूरतमंदों को मिलीं मुफ्त दवाएं और चिकित्सीय परामर्श, जून में लगेगा अगला कैंप                                                                          बक्सर खबर। शहर के कोतवाली चौक स्थित श्रीचंद मंदिर परिसर में मंगलवार को रोटरी क्लब के तत्वावधान में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए करीब ढाई सौ मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं और चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में मुख्य चिकित्सक के रूप में डॉ. सौरभ राय, डॉ. दिलशाद आलम, डॉ. उज्जवल राय, डॉ. गुड़िया और डॉ. खालिद राजा ने अपनी सेवाएं दीं। मरीजों की सामान्य बीमारियों के साथ-साथ शुगर, ब्लड प्रेशर और वजन की भी जांच की गई, जिससे लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का अवसर मिला।

कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्ट चेयर राजेश केसरी, मंजेश केसरी एवं रोटरी क्लब के सेक्रेटरी एसएम साहिल की सक्रिय भागीदारी रही। वहीं रोटरी सदस्य मनोज वर्मा, सुधीर कुमार, आशीष गुप्ता, डॉ. मनीष पांडेय, अनिल मानसिंहका, आशुतोष अस्थाना, अनिल केसरी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। रोट्रैक्ट से राहुल कुमार एवं साबित खिदमत अस्पताल की ओर से प्रमोद समेत अन्य कर्मियों ने व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बताया गया कि रोटरी पीपीएच कैंप इस वर्ष अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम के नेतृत्व में लगातार सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है और यह जिले के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवा का एक महत्वपूर्ण आधार बन चुका है। रोटरी क्लब द्वारा अगला स्वास्थ्य शिविर जून माह में आयोजित किया जाएगा, जिसकी तिथि एक सप्ताह पूर्व घोषित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here