पुलिस का खुलासा : प्रिंस को पिस्टल से था प्यार, स्वयं ही लगी गोली

0
1804

– नावानगर थाने ने बरामद किया चाट में फेंका गया पिस्टल, घायल बना आरोपी
बक्सर खबर। केसठ में गोली लगने से 26 दिसंबर को प्रिंस दुबे उर्फ सुमन सौरभ घायल हो गया था। अपराधियों ने उसे गोली मारी। यह बात चर्चा में थी। उसने पुलिस के समक्ष घटना के अगले दिन ऐसा बयान भी दिया। लेकिन, अब उसकी कलई खुल गई है। गोली उसे स्वयं की पिस्तौल से लगी थी। पुलिस ने उसके द्वारा चाट में फेंका गया पिस्टल भी मंगलवार को बरामद कर लिया। केस के अनुसंधान कर्ता मंगल भूषण ने इस मामले में स्वयं के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है।

जिसमें इस बात का उल्लेख है। प्रिंस दसियांव का रहने वाला है। घटना के दिन उसके पास पिस्टल थी। जिसकी गोली से वह घायल हुआ। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गवाह बनाया है। एक युवक केसठ का है और दूसरा दसियांव का। उन लोगों की निशानदेही पर ही हथियार बरामद किया गया है। इसके साथ ही इस बात से पर्दा हट गया है कि प्रिंस को किसी और ने गोली मारी थी। हथियार बरामदगी मामले में दर्ज प्राथमिकी में उसे अवैध हथियार रखने का आरोपी भी बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here