एमवी कॉलेज में वूशु प्रतियोगिता का धमाकेदार आयोजन

0
104

खेल न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक और सामाजिक विकास का जरिया: केके सिंह                                  बक्सर खबर। राष्ट्रीय खेल दिवस पखवाड़ा के तहत महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय के व्यायामशाला में अंतर्वर्गीय छात्र-छात्राओं की वूशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. कृष्णा कांत सिंह ने किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक और सामाजिक विकास का भी जरिया है। विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री डॉ. रमेश कुमार, विभाग संयोजक सह पीटीआई डॉ. अरविंद कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष रणजीत कुमार, डॉ. भरत कुमार, डॉ. नवीन शंकर पाठक, डॉ. रासबिहारी शर्मा, डॉ. पंकज कुमार चौधरी, डॉ. प्रियरंजन समेत भोला, शिवम्, धर्मेन्द्र, विनोद, संतोष, लालबचन आदि गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन महाविद्यालय के क्रीड़ा अध्यक्ष डॉ. अवनीश कुमार पाण्डेय ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here