मनरेगा और गांधी के नाम पर छेड़छाड़ के खिलाफ कांग्रेस का पैदल मार्च

0
12

मोदी सरकार की नीतियों के विरोध में सड़कों पर उतरी जिला कांग्रेस, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन                              बक्सर खबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में एक विशाल और शांतिपूर्ण आक्रोश पैदल मार्च निकाला गया। मार्च की अगुवाई कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने की। यह मार्च केंद्र की मोदी सरकार द्वारा मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने और जनविरोधी नीतियों के विरोध में आयोजित किया गया। पैदल मार्च की शुरुआत जिला कांग्रेस कार्यालय से हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए शहीद भगत सिंह पार्क पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार हाय-हाय और केंद्र सरकार इस्तीफा दो जैसे नारों के साथ अपना आक्रोश जाहिर किया।

भगत सिंह पार्क पहुंचने पर डॉ. मनोज पांडेय ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मनरेगा जैसे अधिकार-आधारित कानून को कमजोर करना गरीबों और ग्रामीण मजदूरों के हक पर सीधा हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी जी का नाम हटाना उनकी विचारधारा और विरासत से विश्वासघात है। जनसंवाद के बाद जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें प्रस्तावित विधेयक पर गहरी चिंता जताई गई। मार्च में युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, किसान प्रकोष्ठ सहित संगठन के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here