व्यापारी या कसाई : स्कार्पियो में पकड़ी गई तीन गायें

0
1468

बक्सर खबर : चौसा बारे मोड़ के पास गुरुवार की रात मवेशी तस्कर पकड़ा गया। महाराष्ट्र नंबर की स्कार्पियो में तीन गायों को उसने लाद रखा था। मवेशी तस्करी के आरोप में मुफस्सिल पुलिस ने चालक मो. आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। उत्तर प्रदेश के ग्राम जीअन गंज, जिला आजमगढ़ का निवासी है। मुफस्सिल के थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया रात तीन बजे बारे मोड़ के पास पुलिस के गश्ती दल ने उसे पकड़ा।

पूछने पर उसने अपना पता आजमगढ़ बताया। पाठकों को हम यहां बता दें। पूर्व में भी स्कार्पियो में गाय तस्करी का मामला मुफस्सिल थाने ने उजागर किया था। उस वक्त भी लोगों को आश्चर्य हुआ था। स्कार्पियो में गाय को कैसे बैठाया जा सकता है। लेकिन इस बार दो की जगह तीन गायें बरामद हुई हैं। पुलिस वाले यह सोच कर हैरान हैं। इन गायों को वे किस तरह गाडी में बैठने के लिए मजबूर करते होते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here