लुधियाना में नौकरी का मौका, 20 को लगेगा जॉब कैम्प 

0
463

हीरो साइकिल द्वारा 80 पदों पर ऑन द स्पॉट चयन, 15 से 23 हजार तक वेतन                                                 बक्सर खबर। जिला नियोजनालय द्वारा स्थानीय बेरोजगार युवाओं के लिए 20 फरवरी को एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड स्थित जिला नियोजनालय कार्यालय परिसर में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 03 बजे तक संचालित होगा। कैम्प में प्रतिष्ठित कंपनी हीरो साइकिल (सागर माइक्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड) द्वारा कुल 80 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें मीग वेल्डर, टीग वेल्डर और फ्रेशर के पद शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 15,164 रुपये से 23,359 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। कार्यस्थल लुधियाना निर्धारित किया गया है।

इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण निर्धारित है। इसके अतिरिक्त आईटीआई, डिप्लोमा अथवा स्नातक पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यह अवसर केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है। कंपनी द्वारा योग्यतानुसार अभ्यर्थियों का चयन जिला नियोजनालय परिसर में ही ऑन द स्पॉट किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा एवं आधार कार्ड साथ लेकर निर्धारित तिथि को उपस्थित होना अनिवार्य है। जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए जिला नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है।

जो अभ्यर्थी अब तक निबंधित नहीं हैं, वे नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। जॉब कैम्प में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अधिक से अधिक संख्या में जॉब कैम्प में भाग लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here