‌‌‌ शादी के नाम पर झांसा, ले भागे रुपये व गहने

0
392

– फरिदाबाद में तय हुई शादी, मुफस्सिल थाने में दी शिकायत
बक्सर खबर। शादी के नाम पर ठगी करने की शिकायत लेकर एक परिवार बुधवार को मुफस्सिल थाने पहुंचा। पुलिस भौंचक रह गई। यह नई समस्या कहां से आई। पता चला शिकायत करने वाले उत्तर प्रदेश कानपुर देहात के हैं। उनको राजपुर थाना के बारुपुर के एक परिवार ने शादी के नाम पर धोखा दिया है। आज ही यहां शादी होनी थी। चौसा महादेवा घाट पर, लेकिन, लड़की को कुछ लोग जबरन अपने साथ ले गए। हमने शादी के लिए उस परिवार को 70 हजार रुपये नकद दिए हैं और लगभग एक लाख रुपये के आभूषण।

कहानी की शुरुआत फरीदाबाद से हुई। पीड़ित रमेश ने बताया हम लोग मूल रुप से उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के निवासी हैं। फरीदाबाद में ही हमारे परिवार के सदस्यों की मुलाकात जो बक्सर जिले के रहने वाले हैं। हमारे  तीसरे पुत्र विनय कुमार की शादी एक लड़की से तय हुई। उसने युवती का आधार कार्ड दिखाया। एक कौर्ट मैरिज का पेपर भी बना। मंगलवार को हम लोग बक्सर आए। आज बुधवार को चौसा महादेवा घाट के मंदिर पर विवाह तय था।

यहां शादी की औपचारिकता पूरी हुई। विदाई के वक्त आटो से सभी लोग चौसा स्टेशन जाने लगे। स्टेशन के पास ही कुछ बाइक सवार लोग आए और जबरन युवती को जिसकी शादी हुई थी। साथ लेकर चलते बने। हमें जो आधार कार्ड दिखाया गया था। उसमें राजपुर थाना के बारुपुर गांव का उल्लेख था। शादी करने यूपी से बिहार आए लोगों ने दूसरे पक्ष के लिए व्यक्ति को दबोच लिया है। जो दोनों तरफ की मध्यस्थता कर रहा था। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है। जिससे पूरे मामले की गहराई को समझा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here