-सोनवर्षा थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस ने दर्ज की शिकायत
बक्सर खबर। चोरों ने दो घरों से हजारों रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवर चुरा लिए। घटना सोनवर्षा थाना के अमरूधी गांव की है। सूचना के अनुसार मंगलवार की रात चोर जिस घर में दाखिल हुए। उसमें कोई रहता नहीं है। एक महिला थी, जिन्हें चोरों ने कमरे में बंद कर दिया। और सफलता पूर्वक चोरी को अंजाम दे चलते बने। ऐसा गया सिंह और मुनेश्वर सिंह के घर में हुआ है। इसकी लिखित शिकायत गया सिंह ने थाने को दी है। जिसमें कहा गया है।
उनके घर से चोर 25 हजार नकद और जेवर ले गए हैं। वहीं दूसरी तरफ भुनेश्वर सिंह के घर से 15 हजार नकद और जेवर की चोरी हुई है। पूछने पर सोनवर्षा के थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह ने बताया। शिकायत मिली है। एफएसएल की टीम बुलाई गई थी। उन लोगों ने सूक्ष्म साक्ष्य का अवलोकन किया। ग्रामीणों ने बताया गामा सिंह आरा रहते हैं। भुनेश्वर सिंह का परिवार भी यहां नहीं रहता। चोर अक्सर खाली घरों को निशाना बनाते हैं। मंगलवार के दिन भी ऐसा ही हुआ। इस घटना ने गांव के लोगों को दहशत में डाल दिया है।































































































