‌‌‌ तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता में बक्सर को मिली जीत

0
30

-चौसा के पवनी में शानदार प्रतियोगिता का आयोजन
बक्सर खबर। चौसा प्रखंड के पवनी में चल रहे तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का शनिवार को फाइनल मैच बक्सर और चौसा की टीम के मध्य खेला गया। इसमें बक्सर की टीम विजेता रही। इस प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र के तहत जागृति युवा क्लब सौवाबांध द्वारा किया गया। इसके अध्यक्ष संजय गोंड ने बताया फाइनल मैच का शुभारंभ व खिलाड़ियों के मध्य पुरस्कार का वितरण मनोज यादव प्रतिनिधि चौसा नगर पंचायत ने किया। विशिष्ट अतिथि – पुनम ओझा (मुखिया, पवनी पंचायत), ज्ञानेश्वर गोंड पुर्व झारखंड प्रभारी भाजपा, संतोष गोंड RLM नेता, अवधेश सिंह सरपंच पवनी पंचायत संयुक्त में फिता काटकर खेला का शुभारंभ किया। इन सभी ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाते हुए परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना के साथ खेलने के लिए  प्रेरित किया।

दोनों टिम के खिलाड़ियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया मैंच बहुत ही रोमांचक रहा बक्सर के टिम ने 1 गोल मारकर बढ़त बना लिया। फिर चौसा के टिम भी 1 गोल मारकर बराबरी पर आ गई। खेल रोमांचक बन गया। अंततः मैच का निर्णय ट्राइबेकर से हुआ। बक्सर की टीम ने 5 – 4 से मैच अपने नाम कर लिया। चौसा की टीम उप विजेता बनी। मैंच में मनीष दुबे रेफरी रहे। जबकि दिपक कुमार और बिजय कुमार सिंह लाइनमैन रहें। वही कमेंट्री कर रहे पंकज सिंह कुशवाहा अपनी आवाज से लोगों को रोमांचित करते रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष संजय गोंड, उपेंद्र पासवान, सामाजिक कार्यकर्ता रामजीत गोंड, विकास सिंह, श्रीकांत शर्मा एनवाइभी, रवि प्रकाश गुप्ता भाजपा मंडल महामंत्री, अभिषेक यादव, विजय रजक, बिजय कुमार एनवाइभी, रामबचन पाण्डेय, राजेश यादव, शम्भू राम आदि उपस्थित रहे। इससे पहले शुक्रवार को दूसरे मैच में बतौर अतिथि भाजपा नेता हिमांशु चतुर्वेदी और चौसा उप प्रमुख मोहित दुबे रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here