बिहार जूनियर बालिका हॉकी टीम में बक्सर की 6 बेटियों का चयन, स्नेहा राज बनीं कप्तान

0
143

गुवाहाटी में होने वाली पूर्वी क्षेत्र अस्मिता चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी जिले की खिलाड़ी                        बक्सर खबर। खेल के क्षेत्र में जिले की बेटियां लगातार नई ऊंचाइयां छू रही हैं। खगड़िया के कोशी कॉलेज खेल मैदान में आयोजित चयन प्रतियोगिता में बिहार जूनियर बालिका हॉकी टीम के लिए 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिसमें बक्सर जिले की 6 खिलाड़ियों ने अपनी जगह पक्की कर जिले का मान बढ़ाया है। चयनित बिहार जूनियर बालिका हॉकी टीम असम के गुवाहाटी में 27 से 31 दिसंबर तक आयोजित होने वाली पूर्वी क्षेत्र अस्मिता जूनियर बालिका हॉकी चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी। खास बात यह रही कि बक्सर की स्नेहा राज को टीम की कप्तान बनाया गया है, जो जिले के लिए गर्व की बात है।

जिले से चयनित खिलाड़ियों में पूजा कुमारी, क्षमा कुमारी, अंकिता कुमारी, अनु कुमारी, नंदिता कुमारी एवं स्नेहा राज शामिल हैं। इन खिलाड़ियों के चयन पर जिले में खेल प्रेमियों और परिजनों में खुशी का माहौल है। टीम के प्रशिक्षक के रूप में अमित टुडू तथा दल प्रबंधक के रूप में रानु को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हॉकी परिवार और जिला हॉकी संघ की ओर से सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गई हैं। जिला हॉकी सचिव सलमान खान ने उम्मीद जताई कि जिले की बेटियां गुवाहाटी में शानदार प्रदर्शन कर बिहार और बक्सर दोनों का नाम रोशन करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here