एबीवीपी का 67वां प्रांत अधिवेशन का हुआ पोस्टर विमोचन

0
45

गया जी में होने वाले महाधिवेशन को लेकर छात्रों में दिखा उत्साह                                                                    बक्सर खबर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई की ओर से दक्षिण बिहार प्रांत द्वारा गया जी में आयोजित होने वाले 67वें प्रांत अधिवेशन को लेकर गुरुवार को पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अधिवेशन प्रमुख विवेक पांडेय ने की, जबकि संचालन कॉलेज अध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने किया। पोस्टर विमोचन के दौरान कार्यकर्ताओं और छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर जिला संयोजक अविनाश पांडेय ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही प्रत्येक वर्ष अपने आगामी कार्यों और योजनाओं को लेकर अधिवेशन का आयोजन करती रही है। इसे संगठन का महाजुटान कहा जाता है। उन्होंने कहा कि 25 वर्षों के बाद गया जी को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जो पूरे दक्षिण बिहार प्रांत के लिए गर्व की बात है।

वहीं नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता ने कहा कि एबीवीपी के अधिवेशन में राष्ट्र निर्माण, छात्र कल्याण, शिक्षा सुधार और सामाजिक सरोकारों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा होती है। ऐसे आयोजन छात्रों को वैचारिक रूप से मजबूत करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष सिंह, जिला सह संयोजक प्रियांशु शुभम, राहुल कुमार, अभिनंदन मिश्रा, हिमांशु कश्यप, आदित्य सिंह, ऋषि नंदन दुबे, रोहित मिश्रा, शुभांकित पांडेय, प्रकाश पाठक, संजीत यादव, दिव्यांशु मिश्र, सौरभ चौबे, सुधांशु ओझा, रौशन पांडेय, शशांक पाठक, अजीत कुमार सिंह, उज्ज्वल चौबे, अमन कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके साथ ही विभाग छात्रा प्रमुख अंशिका सिंह, हिमानी कुमारी, पूनम कुमारी, काजल कुमारी, तपस्या कुमारी और हरिवंशी अनीता की भी सक्रिय सहभागिता रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here