गांव से शहर आया युवक लापता, परिजन परेशान

0
845

-22 दिसंबर से दीपक का नहीं है अता पता
बक्सर खबर। गांव से शहर कुछ जरूरी सामान खरीदने आया युवक लापता हो गया है। यह तस्वीर है दीपक कुमार सिंह पिता बबन सिंह की। पुलिस को दी गई सूचना के अनुसार 22 दिसंबर को यह अपने गांव त्रिलोचनपुर, थाना व प्रखंड राजपुर से बक्सर आया था। जब यह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजन परेशान हुए। इसकी तलाश शुरू हुई। घर वाले 23 दिसंबर को जिला मुख्यालय आए। यहां नगर थाने की टीम पर माडल थाना के समीप का सीसीटीवी फुटेज देखा तो यह दिन के 10: 27 में मॉडल थाना चौक के समीप दिखा था।

परिजनों ने नगर थाने को इसकी लिखित सूचना दी है। पूछताछ में उन लोगों ने पुलिस को बताया। इसके पास जो मोबाइल फोन था। वह स्वीच ऑफ बता रहा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस इस युवक की तलाश कर रही है। फिलहाल दो दिन का समय गुजर जाने के बाद भी अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस को शक है, 23 वर्ष का नौजवान कहीं जानबूझकर तो लापता नहीं हुआ। हालांकि इसकी तलाश के लिए तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। अगर आप पाठकों में से किसी ने इसे देखा हो अथवा कोई सूचना इस बारे में देना चाहे तो इसके घर के नंबर 7091960633 पर बात कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here