पंखे से लटक युवक ने की आत्महत्या

0
1159

-घर वाले हैरान, क्यूं दे दी जान
बक्सर खबर। पंखे से लटककर युवक विकास कुमार उपाध्याय (18) ने जान दे दी। घटना बुधवार की दोपहर दो बजे की है। सूचना के अनुसार युवक घर में अकेला था। मां गुरु पूर्णिमा पर पास के मंदिर गई थी। जब वह लौटी तो उसने विकास को पंखे पर लटके देखा। घटना स्टेशन से सटे रेलवे कॉलोनी की है। पुलिस को सूचना दी गई। मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पंखे से उतार अस्पताल भेजा गया।

सूत्रों ने बताया कि उसके पिता तारकेश्वर उपाध्याय रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। विकास उनके पांच पुत्रों में सबसे छोटा था। उसने आत्महत्या क्यों की। यह बात किसी को समझ में नहीं आ रही है। वैसे पुलिस ने मौत का कारण पता लगाने के लिए उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। जिससे यह पता चल सके। उसने ऐसा क्यूं किया। यह बात सबकी जुबान पर है। लेकिन, फिलहाल जवाब किसी के पास नहीं है। घर में मौजूद उसकी मां और भाई यह नजारा देख रो रहे थे। आस-पास वाले उन्हें सांत्वना दे रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here