कार्यकर्ता के लिए बेटे के टिकट का देना पड़ा बलिदान

0
1606

– क्या अश्विनी चौबे पर भारी पड़ा बक्सर के लिए पंगा लेना
बक्सर खबर। अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत का टिकट भागलपुर से कट गया है। उनकी जगह जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बताया है। वहां के आम कार्यकर्ता पार्टी के इस निर्णय से खफा नहीं हैं। उन्होंने इसका स्वागत किया है। लेकिन, बक्सर के सांसद अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत का टिकट कटना चर्चा में है। क्योंकि पिछली दफा वे भागलपुर सीट के भाजपा के उम्मीदवार थे। इसको लेकर चर्चा है कि अश्विनी चौबे को बक्सर में कार्यकर्ता के लिए केन्द्रीय नेतृत्व से फाइट करने की कीमत चुकानी पड़ी है। हालांकि सच जो भी हो।

अश्विनी चौबे के प्रिय रहे परशुराम चतुर्वेदी अब बक्सर से भाजपा के उम्मीदवार हैं। वैसे राजनीति में कब किसका कद बड़ा और छोटा हो जाए कहा नहीं जा सकता। पार्टी ने राज्यमंत्री श्री चौबे को अपने स्टार प्रचारकों की सूचि में शामिल किया है। वहीं कुछ कार्यकर्ताओं का कहना है। भागलपुर में तीन नेताओं ने राजनीति का ऐसा त्रिकोण बनाया है। जिसके कारण केन्द्रीय नेतृत्व को मजबूर होकर ऐसा निर्णय लेना पड़ा। वहां के कार्यकर्ता रोहित पांडेय को यह टिकट इस लिए भी दिया गया है। क्योंकि उन्होंने दल की मर्यादा का ख्याल रखते हुए अपने ही लोगों से अपमानित भी हुए हैं। लेकिन, आज उन्हें उसी पार्टी ने सम्मान दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here